Kangra: शाहपुर कॉलेज के 9 रोवर्स का राज्य स्तरीय शिविर में चयन, रिवालसर में 5 दिन सीखेंगे नेतृत्व से लेकर आपदा प्रबंधन तक के गुर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 4 सितंबर: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर की रोवर इकाई के 9 रोवर्स राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रिवालसर पहुंच गए हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित यह शिविर 4 से 8 सितंबर 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र, रिवालसर, जिला मंडी में आयोजित किया जा रहा है।

ये 9 रोवर्स ले रहे हैं हिस्सा

महाविद्यालय की ओर से शिविर में रिशव, मनिंदर, रिशु, ज़ायद, तुषार, कार्तिक, साहिल, साहिल जरियाल और साहिल भारद्वाज प्रतिभागिता कर रहे हैं। पांच दिवसीय शिविर के दौरान रोवर्स को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जरूरी व्यावहारिक कौशल सिखाए और परखे जाएंगे।

नेतृत्व और मार्गदर्शन में सक्रिय है रोवर इकाई

महाविद्यालय की रोवर इकाई रोवर लीडर हरीश कुमार तथा रेंजर लीडर प्रो. आशा शर्मा एवं रेंजर लीडर शिल्पा के मार्गदर्शन में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। विद्यार्थियों की इस सहभागिता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने रोवर एवं रेंजर लीडर्स को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

शिविर में इन कौशलों का होगा प्रशिक्षण और परीक्षण

निपुण परीक्षण शिविर में रोवर्स को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा भावना, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और स्काउटिंग से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण एवं परीक्षण दिया जाएगा। ऐसे शिविर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के साथ उनमें अनुशासन तथा समाजसेवा की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक 7 सितंबर को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में होगी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।

बिलासपुर की बेटियों के लिए बड़ा मौका, धर्मशाला में 7 सितंबर से वॉलीबॉल ट्रायल; चयन हुआ तो मिलेंगी मुफ्त ट्रेनिंग से लेकर हॉस्टल तक...

बिलासपुर की वॉलीबॉल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका है। धर्मशाला के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में लड़कियों के चयन परीक्षण 7 से 9 सितंबर 2026 तक होंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल किट, निःशुल्क आवास-भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव सहित कई सुविधाएं मिलेंगी।