Kangra: खानपुर गांव में भीषण आग, गरीब परिवार का पूरा आशियाना और 3 लाख रुपए जलकर राख

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के उपमंडल इंदौरा में ग्राम पंचायत उलेहड़ियां के गांव खानपुर में हुए भीषण अग्निकांड ने एक गरीब परिवार को पूरी तरह से बेघर कर दिया। आग ने कच्चे मकान (खड़पोश) के साथ-साथ घर के अंदर रखा सारा सामान और जीवन भर की जमापूंजी भी राख कर दी। सौभाग्य से परिवार के सदस्य समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन कोई भी सामान सुरक्षित नहीं रह पाया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब मक्खन दीन और शामा के कच्चे घर में अचानक आग भड़क उठी। परिवार के लोग नींद से जागते ही कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखे बर्तन, पेटियां, अलमारी, गहने, कपड़े और खाने-पीने का सारा सामान जल गया। सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ कि परिवार ने अपना पक्का घर बनाने के लिए लगभग 3 लाख रुपए नकद जोड़ कर रखे थे, जो इस आग की चपेट में आ गए।

अग्निकांड के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अपने आशियाना और सपनों को जलते देख पीड़ित परिवार सदमे में है और स्थानीय लोग उनके दुख में शामिल हैं। घटना के बाद पंचायत और ग्रामीण प्रशासन व सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि खुले आसमान के नीचे आए इस परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता और जरूरी राहत सामग्री जैसे टेंट, राशन और कपड़े उपलब्ध कराए जाएं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम इंदौरा, सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आग की सूचना पर तहसीलदार और हल्का पटवारी को मौके पर भेज दिया गया। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल फौरी राहत दी जा रही है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमों के तहत प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।