Kangra: कन्फेक्शनरी की आड़ में शराब, Bla-Bla App से चिट्टा सप्लाई: कांगड़ा पुलिस की डबल स्ट्राइक से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला के निर्देशों पर कांगड़ा पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। इन कार्रवाइयों में जहां एक ओर अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, वहीं दूसरी ओर चिट्टे की तस्करी कर रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पहली कार्रवाई नगरोटा बगवां के चहड़ी क्षेत्र में हुई, जहां एक कन्फेक्शनरी दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमर नाथ शर्मा की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कुल 10 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 9 पेटी देसी शराब (VRV संतरा की 108 बोतलें) और 1 पेटी अंग्रेजी शराब (Blender Pride और After Dark की 12 बोतलें) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) a के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी कार्रवाई भवारना इलाके में की गई, जहां पुलिस की विशेष टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अखिल कुमार निवासी राजपुर (पालमपुर) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने चंडीगढ़ से पालमपुर आने के लिए Bla-Bla App के जरिए राइड बुक की थी, ताकि वह बिना शक के नशे की खेप ला सके। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस अब आरोपी की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि इसके पीछे जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

कांगड़ा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसे और तेज किया जाएगा। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।