Kangra: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय गोजू-रयू कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिला कांगड़ा का नाम गर्व से रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की टीम ने कोच राजेश कुमार और टीम मैनेजर आशीष मनहास के नेतृत्व में भाग लिया।

प्रतियोगिता में, पियूष ठाकुर ने अंडर-15, 65 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि कार्तिक ने अंडर-16, 55 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इन दोनों छात्रों ने प्रतियोगिता में अनुशासन, दृढ़ता और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

आशीष मनहास, जो कि कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में कोच के रूप में कार्यरत हैं, ने टीम मैनेजर की भूमिका निभाई और छात्रों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया। यह राहुल कुमार (डीपीई) और आशीष मन्हास (कोच) के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल के छात्र राज्य स्तर की इस बड़ी प्रतियोगिता में सफल हो पाए।

इस सफलता पर स्कूल के प्रबंध निदेशक बादल कौशल और प्रधानाचार्य अश्वनी के. धीमान ने पियूष और कार्तिक को बधाई दी और कहा कि यह जीत न केवल स्कूल बल्कि पूरे कांगड़ा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीपीई राहुल कुमार और स्कूल के समस्त स्टाफ ने भी दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पियूष और कार्तिक ने स्कूल और जिले को गौरवान्वित किया है।

पियूष और कार्तिक की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन से छात्र राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इन दोनों ने न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे जिला कांगड़ा का मान बढ़ाया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।