Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 25 सितंबर: सहायक आयुक्त कांगड़ा विवेक चौहान ने जानकारी दी है कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने फायरिंग रेंज के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से आग्रह किया गया है कि 28 सितंबर को निर्धारित फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान वे फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं और न ही अपने मवेशियों को वहां जाने दें।

सहायक आयुक्त ने स्थानीय लोगों से यह भी कहा है कि वे अपने आसपास के अन्य लोगों को भी फायरिंग अभ्यास के बारे में जानकारी देकर सतर्क रहने के लिए कहें, ताकि अभ्यास के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।