Kangra: दो महीने से बंद दुकान, फिर भी आया 82 हजार का बिजली बिल, स्मार्ट मीटर पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

जवाली उपमंडल के बग्गा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। प्रदेश सरकार और बिजली विभाग जहां स्मार्ट मीटर के फायदे गिनवा रहे हैं, वहीं जमीनी स्तर पर इसके उलट तस्वीर भी देखने को मिल रही है। बग्गा में एक खोखाधारक को दो महीने से बंद दुकान का 82,059 रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया, जिससे उपभोक्ता के होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार संबंधित उपभोक्ता ने जनवरी माह में केवल 219 रुपये का बिजली बिल जमा किया था। इसके बाद दुकान बंद रही और बिजली का उपयोग नहीं हुआ। बावजूद इसके हाल ही में जारी बिल में 82,059 रुपये की भारी-भरकम राशि दर्शाई गई। बिल देखते ही उपभोक्ता और उसके परिवार के सदस्य हैरान रह गए।

पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि जब दुकान दो महीने से बंद थी और बिजली का इस्तेमाल भी नहीं हुआ, तो इतना ज्यादा बिल कैसे आ सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से बिल की विस्तृत जांच और स्मार्ट मीटर की तकनीकी जांच करवाने की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं में भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और यदि कहीं तकनीकी खामी है तो उसे तुरंत दूर किया जाना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को राहत देने की मांग की है, साथ ही कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाने की भी मांग उठाई है।

इस मामले पर जब बिजली विभाग कोटला के एसडीओ कुंदन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। विभाग के पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच करवाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।