Kangra: वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा को नम आंखों से विदाई, केवल सिंह पठानिया ने दिया कंधा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा को रविवार को वरदाई स्थित श्मशान घाट पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शनिवार दोपहर हृदयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा दुख देखा गया।

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वयं उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि देवदत्त शर्मा उनके लिए पितातुल्य थे और उन्होंने ही उन्हें राजनीति की राह दिखाई। पठानिया ने कहा कि शर्मा जी की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी शर्मा जी संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे और समय-समय पर उन्हें तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुमूल्य मार्गदर्शन देते रहे।

द्रमण स्थित उनके निवास स्थान पर भी अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज के साथ “देवदत्त शर्मा अमर रहें” के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।