ज्वाली में घर में बड़ी चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर; CCTV में दिखे 3 संदिग्ध

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना ज्वाली के तहत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शकुंतला देवी के बेटे अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोए थे, जबकि उनकी माता साथ लगते कमरे में सोई थीं। रविवार सुबह जब बंद कमरों को खोला गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दोनों कमरों की खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई मिली।

मौके से ग्रिल काटने वाला कटर भी बरामद हुआ है। आरोप है कि चोर घर से अमित कुमार की पत्नी और माता के सोने-चांदी के आभूषण के साथ-साथ मकान निर्माण के लिए रखी लाखों रुपये की नकदी भी ले गए।

पुलिस ने वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। सामने आया है कि संदिग्ध पंजाबी भाषा में बातचीत करते नजर आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...

नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।

बेटे की शादी का भरोसा, 1.35 लाख रुपये लिए और रिश्ता भी नहीं करवाया; हमीरपुर में FIR दर्ज

हमीरपुर के बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। रिश्ता तय नहीं होने और रकम वापस न मिलने पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ऊना का युवक पकड़ा; फोन पर सप्लाई में मदद का आरोप

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने ऊना निवासी 20 वर्षीय प्रिन्स ठाकुर को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह फोन के जरिए मुख्य आरोपी के संपर्क में था और नशे की खरीद व व्यवस्था में मदद करता था।

भट्टाकुफर चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ का 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पहले से दर्ज हैं 13 मामले

शिमला के भट्टाकुफर चोरी मामले में ढली पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी बलदेव सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट के कुल 13 मामले दर्ज हैं।