Himachal: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: हिमाचल में स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में देहरा उपमंडल के खबली दोसड़का में ग्रामीणों, ट्रक यूनियन और लखदाता मेला कमेटी ने कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए, जिससे आतंकवाद के खिलाफ उनका गुस्सा साफ दिखा। निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों पर हमला करना कायरता की निशानी था, जिसे सभी ने निंदा की।

ट्रक यूनियन कांगड़ा के जिला प्रधान महिंद्र चौहान गुज्जर ने कहा कि इस हमले से पाकिस्तान को जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।”

पूर्व प्रधान सुभाष चंद गुज्जर ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ा संज्ञान लेने की अपील की। ग्राम पंचायत बिहन के उपप्रधान अनिल कुमार ने कहा कि यह हमला पूरे देश के खिलाफ है और देशवासियों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

कैंडल मार्च में देशराज चौधरी, भीखम सिंह, प्रदीप शर्मा, सर्वजीत, जोगिंद्र धीमान, शेर सिंह, पृथी पाल सिंह चंदेल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।