Himachal: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल बंद: व्यापारियों ने जताया रोष, कांग्रेस की रैली स्थगित

Date:

--Advertisement--

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। राज्य के व्यापारियों ने आज अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। राजधानी शिमला में इसका असर साफ नजर आया, जहां मालरोड और मिडल बाजार में दुकानों को बंद रखा गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सुबह 11 बजे तक दुकानें बंद रही।

शिमला में व्यापारियों ने दोपहर बाद 1:00 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला किया। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा, महामंत्री राकेश कैलाश और समस्त कार्यकारिणी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले से देश की शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचा है और इस तरह के हमलों की कोई भी सूरत में माफी नहीं दी जा सकती।

व्यापारी संगठनों ने कश्मीर में हमले का विरोध करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही, उन्होंने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की। प्रदेश भर में व्यापारी समुदाय इस हमले के विरोध में एकजुट हो गए हैं और अपनी आवाज़ उठाने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए कांग्रेस रैली स्थगित
पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी की 26 अप्रैल को शिमला में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली को स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में प्रस्तावित रैली को न करने का निर्णय लिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।