Himachal: विमल नेगी केस में SIT की सख्त कार्रवाई: ड्राइवर से दोबारा पूछताछ, परिजनों ने CBI जांच की मांग की

Date:

--Advertisement--

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी मामले में शिमला पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को पूछताछ की कार्रवाई तेज कर दी। इस दौरान एसआईटी ने पूर्व प्रबंध निदेशक के साथ-साथ विमल नेगी के ड्राइवर से भी लंबी पूछताछ की। ड्राइवर इस केस में अहम गवाह है, क्योंकि नेगी के लापता होने से पहले उसने ही उन्हें कार्ट रोड पर लिफ्ट के पास छोड़ा था। उस समय नेगी ने अपना लैपटॉप, डायरी और चाबी ड्राइवर को सौंपी थी।

पुलिस ने ड्राइवर से विमल नेगी का लैपटॉप और अन्य सामान बरामद कर लिया है तथा उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। अब पुलिस ड्राइवर के बयानों की पुष्टि अन्य तथ्यों से कर रही है और उन्हें क्रॉस वेरीफाई भी किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ड्राइवर से दोबारा पूछताछ की गई और नेगी के मोबाइल को लेकर भी सवाल किए गए।

इस बीच विमल नेगी की पत्नी और परिजन एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

शिमला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है क्योंकि नेगी का शव बिलासपुर में मिला था और पोस्टमार्टम भी वहीं एम्स में हुआ। उनकी पत्नी ने न्यू शिमला थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। इसी के आधार पर एसएसपी शिमला ने सात विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों और एफएसएल से जुड़े अधिकारियों की एसआईटी गठित की है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की हर छोटी-बड़ी बात की गहनता से जांच कर रही है और यही कारण है कि बार-बार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि संभवतः 8 से 10 दिनों में मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।