Shimla: पेट्रोल-डीजल 150 रुपये पार जाएंगे? मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा दावा, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री Jagat Singh Negi ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 150 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक हो सकती हैं। मंगलवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा चुनावों के दौरान तेल कीमतें न बढ़ाना केवल एक चुनावी रणनीति थी।

नेगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के दौरान कुछ समय के लिए तेल कीमतों पर रोक लगाई गई थी, लेकिन चुनाव खत्म होते ही दाम लगातार बढ़ाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगे दामों पर बेचा गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत रूस से भी तेल आयात कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों को राहत नहीं मिल रही। नेगी का आरोप है कि भारत से रिफाइंड तेल नेपाल, बांग्लादेश और अन्य पड़ोसी देशों को सस्ते दामों पर निर्यात किया जा रहा है, जबकि देश के उपभोक्ताओं पर भारी सैस लगाया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि सैस के जरिए जुटाए गए लाखों करोड़ रुपये आखिर कहां खर्च किए गए।

मंत्री ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और गांवों में लोगों की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने भाजपा की आर्थिक नीतियों को देश को आर्थिक संकट की ओर ले जाने वाला बताया। नेगी ने दावा किया कि यूपीए सरकार के समय पेट्रोल 56 रुपये प्रति लीटर था, जबकि अब कीमतें 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मीडिया पर भी तेल कीमतों को लेकर सरकार का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

नगर निकाय चुनावों को लेकर भी नेगी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिला परिषद से लेकर वार्ड स्तर तक उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जबकि कांग्रेस ने कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर पंचायत और नगर परिषदों के गठन के बाद अध्यक्ष पदों पर कांग्रेस का कब्जा दिखाई देगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के मझग्रां में पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, चंबा के दो युवक गंभीर घायल; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

शाहपुर के मझग्रां में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में चंबा के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।