शाहपुर। पठानकोट-मंडी फोरलेन पर शाहपुर के नजदीक मझग्रां में मंगलवार दोपहर पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया, जबकि पिकअप का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है कि पहले बाइक पिकअप से टकराई और इसके बाद उछलकर पिकअप के अगले शीशे से जा भिड़ी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया गया। दोनों युवक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायल युवक जिला चंबा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


