Solan: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, युवती की मौत, चार गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल कंडाघाट के साधुपुल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद और 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार चायल से कंडाघाट की ओर आ रही थी। जैसे ही वाहन दोची से आगे साधुपुल क्षेत्र के पास पहुंचा, चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

Advertisement

हादसे में जान गंवाने वाली युवती की पहचान पूजा पुत्री तोता राम निवासी कोटी जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं घायलों में तोता राम पुत्र सही राम (57), निर्मला पत्नी तोता राम (48), सुनीता पत्नी बाबू राम (56) निवासी कोटी जिला शिमला तथा कौशल्या पत्नी मस्त राम (71) निवासी डुबलू जिला शिमला शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कंडाघाट की टीम अन्वेषण अधिकारी जगदीश के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन Ashok Chauhan ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!