Big Security Prep for IPL in Dharamshala: आईपीएल सुरक्षा के लिए 4 मॉक ड्रिल, स्टेडियम में शुरू हुआ आपदा अभ्यास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में मई माह में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तीन अहम मुकाबलों को लेकर जिला प्रशासन कांगड़ा ने व्यापक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए चार मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

ईओसी इंचार्ज रोबिन कुमार ने बताया कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक, खिलाड़ी, मैच अधिकारी, वीआईपी, वीवीआईपी और अन्य स्टाफ मौजूद रहते हैं, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी जरूरी है। इसी उद्देश्य से विभिन्न परिदृश्यों पर आधारित मॉक ड्रिल्स करवाई जा रही हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि आज 28 अप्रैल को पार्शियल स्टैंड कोलैप्स ड्रिल का सफल आयोजन किया गया, जिसमें स्टेडियम के आंशिक ढांचे के गिरने की स्थिति का अभ्यास किया गया। इसके अलावा 29 अप्रैल को ड्रोन इंट्रूजन और एयरस्पेस थ्रेट ड्रिल आयोजित की जाएगी। 5 मई को नाइट-टाइम इमरजेंसी ड्रिल होगी, जिसमें मैच के दौरान बिजली बाधित होने, बैकअप लाइटिंग और कम दृश्यता में निकासी की स्थिति का अभ्यास किया जाएगा। उसी दिन अग्निशमन आपदा ड्रिल भी की जाएगी, जिसमें फूड कोर्ट या इलेक्ट्रिकल रूम में आग लगने की स्थिति का अभ्यास शामिल होगा।

आज हुई पहली मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवकों और शिक्षा विभाग सहित कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राहत और बचाव कार्य, घायलों की निकासी, प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस समन्वय, भीड़ प्रबंधन और आपात संचार व्यवस्था का परीक्षण किया गया। सभी विभागों ने मिलकर निर्धारित समय में प्रभावी प्रतिक्रिया दी, जिससे आपदा प्रबंधन की तैयारियों का सफल प्रदर्शन हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।