Devotion in Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में लुधियाना के दंपति ने अर्पित की 1.27 किलो चांदी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को एक अनोखी श्रद्धा देखने को मिली, जब पंजाब के लुधियाना से आए विनोद गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता ने मां चिंतपूर्णी को 1 किलो 270 ग्राम शुद्ध चांदी अर्पित की। परिवार ने माता रानी के दरबार में साष्टांग प्रणाम किया और विशेष रूप से चांदी का छत्र भी भेंट किया।

यह भेंट मंदिर के पुजारी भूषण कालिया द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ स्वीकार की गई। इस दौरान पुजारी ने परिवार को माता के दरबार में विधि-विधान से पूजा करवाई और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

विनोद गुप्ता ने बताया कि उन्हें मां चिंतपूर्णी पर अटूट आस्था है और उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद वे अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और यह भेंट अर्पित की। इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।