Una: जंगल से निकल रही पिकअप ने खोला राज: खैर की लकड़ी की तस्करी का बड़ा खुलासा, वन विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

टकारला/अंब: वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। टीम ने टकारला गांव के पास जंगल से आ रही एक संदिग्ध पिकअप जीप को रोककर उसमें लदी कीमती खैर की लकड़ी बरामद की है। कार्रवाई के बाद वाहन और लकड़ी को जब्त कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वन विभाग की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टकारला (साधा वाला चौ) के पास जंगल की ओर से आती एक पिकअप जीप पर टीम को शक हुआ। वाहन को रोककर जब जांच की गई तो उसमें खैर की लकड़ी लदी पाई गई। चालक के पास लकड़ी की ढुलाई से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन खंड अधिकारी अंब संजीव कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों व स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की दोबारा जांच की गई। जांच के दौरान पिकअप से खैर के 12 मौछे और एक जड़ बरामद हुई।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद लकड़ी और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 32, 33, 41 और 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।