Himachal: एचएएस समेत 4 विभागों में निकली भर्ती, 28 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया – अंतिम तिथि 10 मई!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत एचएएस सहित अन्य विभागों में पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एचएएस के 2 पदों के अलावा 3 अन्य विभागों में कुल 28 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मांगे गए हैं और इच्छुक उम्मीदवार 10 मई तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कार्मिक विभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के 2 पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग में ब्लॉक डिवैल्पमैंट ऑफिसर (BDO) के 9 पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार के 9 पद और राज्य कर एवं आबकारी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर (AC) के 10 पदों को भरा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने जानकारी दी है कि इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।