Himachal: हिमाचल के स्कूलों में नया बदलाव: अब 11वीं-12वीं के छात्र पढ़ेंगे बागवानी, सेब बेल्ट से होगी शुरुआत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बागवानी को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य की बागवानी से जोड़ना है। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को यह विषय चुनने की अनुमति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस विषय को शामिल करने पर चर्चा हुई। मंत्री के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया, जिसे बैठक में प्रस्तुत किया गया।

सरकार इस विषय को पहले चरण में शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के स्कूलों में लागू करेगी। ये जिले राज्य के सेब उत्पादक क्षेत्र हैं। इसके बाद इसे राज्य के अन्य जिलों के स्कूलों में शुरू किया जाएगा। बागवानी पढ़ाने के लिए विशेष डिग्री वाले शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के साथ चर्चा चल रही है। बैठक में फाइन आर्ट, साइकोलॉजी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषयों को भी शुरू करने की योजना पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही स्कूलों में वोकेशनल ट्रेड में भी बागवानी विषय को शामिल करने की योजना बनाई गई है। पिछले महीने हुई प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में प्रदेश को 100 स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू करने की मंजूरी मिली है, जिसके तहत इस वर्ष और अधिक स्कूलों में वोकेशनल ट्रेड शुरू होंगे।

प्रदेश के कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए जल्द एक बैठक बुलाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इसके निर्देश दिए हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं और मंत्री को इस बारे में जानकारी दी गई है। अब शिक्षा मंत्री ने सभी स्टेकहोल्डर्स की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।