Kangra: मैट्रिक-जमा दो सप्लीमेंट्री परीक्षा में नकल की तो होगी सख्त कार्रवाई! शिक्षा बोर्ड ने जनता से भी मांगा सहयोग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा-2 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है, ताकि किसी भी स्तर पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो। इसके साथ ही बोर्ड ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत शिक्षा बोर्ड को दें।

शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित मामले में तुरंत विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि परीक्षाओं को पूरी तरह नकलमुक्त बनाना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है।

Advertisement

बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों, पर्चियों या नकल जैसी गतिविधियों से दूर रहें और पूरी ईमानदारी व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। बोर्ड का मानना है कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से दी गई परीक्षा ही भविष्य की सफलता का मजबूत आधार बनती है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मैट्रिक और जमा-2 की अनुपूरक परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना किसी तनाव के परीक्षा देने और आम लोगों से परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत बोर्ड तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 45 पदों पर नौकरी का मौका, SBI Life Insurance में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू; योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी यहां जानें

धर्मशाला में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर है। SBI Life Insurance में फाइनेंस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के 45 पदों के लिए 6 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू होगा। 12वीं पास और ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 3 अक्टूबर को 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, बरवाला फीडर पर होगा मरम्मत कार्य

धर्मशाला के विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के 11 केवी बरवाला फीडर पर रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 3 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सिद्धबाड़ी, फतेहपुर, तपोवन, बरवाला सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: धर्मशाला में गांधी जयंती पर गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश, विनय कुमार बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Kangra: फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों पर पुलिस का कब्जा, थाना प्रभारी डमटाल संभालेंगे प्रबंधन

नूरपुर पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फ्रीज की गई करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई आगे बढ़ाई है। होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा एवं प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68जी के तहत इसकी अनुमति दी है।