Chamba: पांगी में बादल फटने से मची भारी तबाही! सड़क बही, 3 कल्वर्ट ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा

Date:

--Advertisement--

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के घिसल धार में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा के चलते साच-घराट-सेचू नाला मार्ग का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज बहाव में सड़क का हिस्सा बह गया और तीन कल्वर्ट भी नाले में समा गए। कुछ ही पलों में सड़क नाले में तब्दील हो गई, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई।

बुधवार को अचानक आए इस सैलाब के कारण सेचू, शुण, चसक, हिलुटवान, हिलोर और सहाली सहित कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क घंटों तक पूरी तरह कट गया। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़क बहाली का कार्य शुरू किया।

Advertisement

करीब 11 घंटे तक लगातार चले राहत और मरम्मत कार्य के बाद देर शाम सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने लगातार 11 घंटे तक काम कर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आपदा से विभाग को लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बादल फटने से किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। घिसल और कुथल गांव के किसानों की मटर की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। वीरवार को आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया और संबंधित विभागों को नुकसान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में गांधी जयंती पर गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश, विनय कुमार बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Kangra: फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों पर पुलिस का कब्जा, थाना प्रभारी डमटाल संभालेंगे प्रबंधन

नूरपुर पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फ्रीज की गई करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई आगे बढ़ाई है। होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा एवं प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68जी के तहत इसकी अनुमति दी है।

Kangra: विश्व हृदय दिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के बताए उपाय

सिविल अस्पताल शाहपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एकता ने हार्ट अटैक के लक्षण, बचाव, समय पर पहचान, स्वस्थ खान-पान और जीवनशैली के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।