हिमाचल के किसान का बेटा बना बीएसएफ में सहायक कमांडेंट, पीएम की सुरक्षा में निभाई अहम भूमिका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल के किसान का बेटा बना बीएसएफ में सहायक कमांडेंट, पीएम की सुरक्षा में निभाई अहम भूमिका

मंडी जिले के चैलचौक के रहने वाले 35 वर्षीय बिंदर देव ने बीएसएफ में सहायक कमांडेंट बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। बिंदर देव ने 2013 में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवा शुरू की थी और 2019 में इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट हुए। अब वह नागालैंड के कोहिमा में सहायक कमांडेंट के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

बिंदर देव के अलावा बिलासपुर के अरविंद पठानिया भी सहायक कमांडेंट बने हैं। हिमाचल प्रदेश से इन दोनों का चयन हुआ है। नौकरी के साथ-साथ बिंदर ने सीएपीएफ की परीक्षा की तैयारी भी की और पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर बीएसएफ में राजपत्रित अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं।

पीएम की सुरक्षा में 6 साल की सेवा

बिंदर देव ने 6 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने देश और विदेश में पीएम की सुरक्षा के महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। जब भी पीएम मोदी हिमाचल आए, बिंदर अधिकतर उनकी सुरक्षा टीम का हिस्सा रहे।

बिंदर देव का पारिवारिक जीवन

बिंदर के पिता दुर्गा दास किसान हैं और आज भी खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी माता बर्फी देवी का निधन हो चुका है। बिंदर की प्रारंभिक शिक्षा चैलचौक स्कूल में हुई और फिर जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ, जहाँ उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। बिंदर की पत्नी गृहिणी हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।