कुल्लू: मनाली में आलू ग्राऊंड के पास कार-बस की टक्कर, चालक की मौके पर मौ’त

Date:

--Advertisement--

कुल्लू के मनाली में आलू ग्राऊंड के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बस से आमने-सामने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक केशव राम (54) पुत्र झाणु राम, निवासी गांव छुछल, डाकघर रोपा, तहसील पधर, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के अनुसार, एचआरटीसी की वोल्वो बस मनाली की तरफ जा रही थी, तभी कुल्लू से तेज गति से आ रही आल्टो कार (एचपी58-8048) अचानक विपरीत दिशा में जाकर बस से टकरा गई। टक्कर से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Contact for Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बेहोशी की हालत में कार से निकाला और एम्बुलेंस से मनाली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि यह हादसा तेज रफ्तारी और लापरवाही की वजह से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।