हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शाहपुर में स्वर्गीय राकेश चौहान (पिंका जी) के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राकेश चौहान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राकेश चौहान वर्तमान में भाजपा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सहसंयोजक थे।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि राकेश पिंका भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, समर्पित और निष्ठावान सिपाही थे। पार्टी के प्रति उनका योगदान और संगठन के लिए दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
जयराम ठाकुर ने स्वर्गीय राकेश चौहान की धर्मपत्नी और उनके बेटे कावेश से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवार की बातें और उनकी पीड़ा ध्यानपूर्वक सुनी तथा उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही, उन्होंने परिवार से हर परिस्थिति में पार्टी के साथ जुड़े रहने और संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर सुलह के विधायक एवं पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार, कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, प्रदेश भाजपा एसटी मोर्चा महामंत्री कमल कुमार, शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, धड़कंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, लाड़वाड़ा मंडल महामंत्री जसविंदर जस्सू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनी बाला, शाहपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता देवी, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री कांगड़ा अरुण कौशल, नगर निगम धर्मशाला के महापौर शमशेर नेहरिया, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु, प्रदेश भाजपा सचिव विशाल चौहान, प्रणव शर्मा और श्रेय अवस्थी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


