सोलन: शमलेच में पुलिस को बड़ी सफलता, 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सोलन: जिला पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने शमलेच में नाकाबंदी के दौरान 12 ग्राम चिट्टे के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शमलेच में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान धर्मपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया।

Contact for Advertisement

गाड़ी में बैठे तीन व्यक्तियों की पहचान विजय सिंह (34), बलबीर सिंह (35), और कंवर सिंह (30) के रूप में हुई, जो शिमला जिला के कुपवी के निवासी हैं। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर इनके पास से 12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चमकाया नाम

शाहपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। जैस्मिन ठाकुर ने क्विज में चौथा और रुद्राक्षी शर्मा ने निबंध लेखन में दूसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं से चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के 400 पद भरने और नर्सों की नई नियुक्तियों की जानकारी दी।