शाहपुर। स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल शाहपुर में फल वितरण किया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों, उनके परिजनों, बाह्य रोगियों और स्टाफ को फल बांटे गए। कार्यक्रम में दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मनकोटिया के समर्थक पहुंचे।
फल वितरण के बाद आयोजित सभा में शाहपुर भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों रवि दत्त शर्मा, अशोक वशिष्ठ और सीमा चौधरी सहित कमल शर्मा, परस राम, के.एस. डोगरा, श्रेय अवस्थी, सत्येंद्र गौतम, अरुण कौशल और प्रणव शर्मा ने लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया को ईमानदार, साहसी, कर्मठ और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका जीवन और कार्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

शाहपुर कॉलेज का नामकरण करने की मांग
इस अवसर पर पूर्व सैनिक और मनकोटिया के समर्थक लाल सिंह राणा ने शाहपुर डिग्री कॉलेज खुलवाने के लिए मेजर विजय सिंह मनकोटिया के संघर्ष को याद किया। उन्होंने मांग उठाई कि शाहपुर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा जाए और शाहपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। सभा में मौजूद लोगों ने इस मांग का समर्थन किया।
कार्यक्रम में अभिमन्यु वर्मा, अनिल सैनी, नरेंद्र काकू, संजीव शर्मा, रशपाल पठानिया, विक्रम, नेत्र सिंह, लाल सिंह, शमशेर सिंह, उमेश शर्मा, छवि राज, जसविंद्र चौधरी, उपेंद्र राणा, जीवन कौंडल, मंजीत तिलक, अंगद, अंगद चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


