हिमाचल की बेटी नेहा इंडियन आइडल के मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरेगी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटी नेहा दीक्षित इंडियन आइडल के 15वें सीजन में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के लिए तैयार है। हिमाचल के विभिन्न मंचों पर अपनी मधुर आवाज से लोगों को प्रभावित करने के बाद अब नेहा इंडियन आइडल के मंच पर पहुंच चुकी है।

हाल ही में शिमला के अंतर्राष्ट्रीय समर फेस्टिवल में पहली बार आयोजित “वॉयस ऑफ शिमला” प्रतियोगिता में नेहा विजेता बनी थी। शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के क्यारकोटी गांव की रहने वाली नेहा ने ऑडिशन पास कर लिया है और अब वह इंडियन आइडल के दर्शकों को अपनी सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध करेगी।

प्रदेशवासी और नेहा के परिवारजन काफी उत्साहित हैं कि वह राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। नेहा ने अब तक कई गाने गाए हैं, जो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। उनका एक गाना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी लॉन्च किया है।

नेहा का संगीत सफर स्कूल के दिनों से शुरू हुआ, जब उन्होंने गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। शुरू में उनके माता-पिता संगीत में करियर बनाने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन शिक्षकों के समझाने पर उन्होंने अनुमति दी, और यहीं से नेहा की संगीत यात्रा शुरू हुई।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।