Himachal: हिमाचल प्रदेश में मोबाइल एप से कार पूलिंग करने वाले निजी वाहन मालिक सावधान हो जाएं, परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

Date:

--Advertisement--

अब प्रदेश में निजी वाहनों में मोबाइल एप के माध्यम से कार पूलिंग करना पूरी तरह से अवैध हो गया है। विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, क्योंकि इससे टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा है और सरकार के राजस्व में भी कमी आ रही है।

परिवहन विभाग ने सभी आरटीओ और एआरटीओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की सख्ती से जांच करें और निजी वाहनों में अवैध रूप से कार पूलिंग करने वालों पर कार्रवाई करें। इस कानून के उल्लंघन पर पहली बार पकड़े जाने पर ₹10,000 का जुर्माना और 1 साल तक की सजा का प्रावधान है।

टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि कार पूलिंग एप के माध्यम से निजी वाहन मालिक एक स्थान से दूसरे स्थान तक की यात्रा के लिए सवारियां बुक करते हैं, जिससे टैक्सी चालकों की आय में कमी आ रही है। उदाहरण के तौर पर शिमला से चंडीगढ़ जाने वाला व्यक्ति जब एप के माध्यम से कार पूल बुक करता है तो निजी वाहन उसे विभिन्न स्थानों से उठाकर ले जाते हैं, जिससे टैक्सी चालकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है।

आरटीओ शिमला, अनिल शर्मा ने बताया कि निजी वाहनों में मोबाइल एप से कार पूलिंग करना अवैध है और शिमला में इस संबंध में निरीक्षण शुरू हो गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर वे ऐसा कोई गैरकानूनी कार्य देख रहे हैं, तो सीधे उनके कार्यालय से संपर्क करें।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।