Solan: कुनिहार — शादी समारोह में झगड़े के बीच-बचाव में उतरे युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सोलन, 13 नवम्बर: जिला सोलन के कुनिहार थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवम्बर को जाडली गांव के पास 31 वर्षीय दीनानाथ उर्फ बंटी, निवासी कुनिहार, नशे की हालत में बेसुध पड़ा मिला था। उसे तुरंत कुनिहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उपचार के दौरान 12 नवम्बर को दीनानाथ की मौत हो गई।

इस मामले में मृतक के पिता शंकर लाल ने 5 नवम्बर को थाना कुनिहार में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि 3 नवम्बर को दीनानाथ गमझून गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। समारोह के दौरान कुछ युवकों के बीच शराब पीते समय कहासुनी और हाथापाई हो गई। जब दीनानाथ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे धक्का दे दिया गया, जिससे वह संतुलन खोकर सिर के बल गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए हत्या के आरोप में चार स्थानीय युवकों — भट्टी, अंकित, अर्जुन और करण — को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सोलन ने बताया कि पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।