Kangra: द्रोणाचार्य महाविद्यालय में लगा बड़ा हेल्थ कैंप, 200 विद्यार्थियों की जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी अहम सलाह

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: द्रोणाचार्य सनातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पल्स मेडसिटी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शाहपुर के सहयोग से तथा रोटरेक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य के माध्यम से आयोजित किया गया। शिविर में अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने भाग लेकर विद्यार्थियों और महाविद्यालय कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

इस दौरान स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. हिशे पाम्लू, चिकित्सक एवं इंटेंसिविस्ट डॉ. अनु यार्की, डॉ. अंकुर और उनकी टीम ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। शिविर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों का हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा और रक्तचाप की जांच की गई। जिन लोगों को जरूरत थी, उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के कर्मचारियों और प्रधानाचार्य ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

चिकित्सकीय टीम ने इस मौके पर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टरों ने संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उनका उपचार संभव है।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने पल्स मेडसिटी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शाहपुर की पूरी चिकित्सकीय टीम, विशेष रूप से डॉ. हिशे पाम्लू, डॉ. अनु यार्की, डॉ. अंकुर और उनकी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही रोटरेक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।