Bilaspur: झंडूता के कुठेड़ा गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में आग, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के झंडूता विकास खंड की ग्राम पंचायत मलांगन के गांव कुठेड़ा में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस हादसे में घर के सामान के साथ नकदी और सोने के जेवर भी जलकर राख हो गए। इस घटना से प्रभावित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान ज्ञानचंद धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह आग राजकुमार के मकान में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग इतनी भयानक थी कि उसने पांचों कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक घर का सारा सामान जल चुका था।

प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना हलका पटवारी और पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू की। प्रधान ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE स्कूलों में शुरू होगी नैतिक शिक्षा; स्पीति में छात्रों को मिलेंगे नए कौशल...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने काजा के सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान बड़ा ऐलान किया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में नैतिक शिक्षा शुरू की जाएगी। स्पीति के युवाओं के लिए जल्द स्किल ट्रेनिंग और पर्यटन से जुड़े विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार होगा।