युद्धविराम के बीच जालंधर में फिर दिखे ड्रोन, सांबा में पाकिस्तान की गोलीबारी तेज

Date:

--Advertisement--

भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही युद्धविराम की घोषणा हो चुकी हो, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। पंजाब के जालंधर जिले से एक बार फिर ड्रोन देखे जाने की सूचना सामने आई है। डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी दी कि रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे सुरानुस्सी इलाके में एक बार फिर ड्रोन देखे गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत इलाके में ब्लैकआउट लागू कर दिया।

इससे पहले भी पंजाब के अमृतसर, होशियारपुर और दसूहा जैसे संवेदनशील इलाकों में ब्लैकआउट किया जा चुका है। अब जालंधर के सुरानुस्सी क्षेत्र में भी यह कदम उठाया गया है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बार-बार ड्रोन की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं।

इसी के साथ, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर से पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके साथ ही आसमान में कई ड्रोन देखे गए हैं, जिनमें से कुछ को भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने की भी पुष्टि हुई है। ड्रोन गतिविधियों और सीमा पर जारी गोलीबारी ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर ला खड़ा किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।