हिमाचल प्रदेश के युवा क्रिकेटर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है। शाहपुर उपमंडल के कुठमा गांव के रहने वाले अर्पित गुलेरिया ने प्रतिष्ठित घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

अर्पित ने इस उपलब्धि के साथ सीनियर क्रिकेट स्तर पर हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के दूसरे गेंदबाज होने का गौरव भी हासिल किया है। उनकी शानदार गेंदबाजी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार एक पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं।
इस प्रदर्शन के साथ अर्पित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दो बार पांच विकेट लेने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले और अब तक के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। एक ही टूर्नामेंट में हैट्रिक और दो बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि ने उनके प्रदर्शन को खास बना दिया है।
अर्पित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से शाहपुर क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


