CBSE रिजल्ट का इंतजार खत्म! 10वीं और 12वीं के नतीजे मंगलवार को हो सकते हैं घोषित

Date:

--Advertisement--

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर सकता है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि अगर किसी प्रकार की तकनीकी अड़चन नहीं आई, तो मंगलवार सुबह तक दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 13 मई को ही घोषित किए थे, और इस बार भी वही तिथि संभावित मानी जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद लाखों छात्र जो अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उन्हें बड़ी राहत मिली है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर परिणाम अपलोड किए जाएंगे और छात्र वहां जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।