अभिलाष चुने गए द्रोणाचार्य एससीए के अध्यक्ष

Date:

--Advertisement--

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, रैत में हाल ही में हुए एक सभा में, छात्र कार्यकारिणी का गठन विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। अभिलाष को अध्यक्ष के रूप में चुना गया, जबकि बीबीए से वैशाली और बीसीए से कशिश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

बीएड से रक्षित, उपाध्यक्ष ईश्वर और सचिव वैशाली के रूप में चयन किया गया। बीएड से अदिति, बीबीए से पायल, बीसीए से अंशुल और बीकॉम से दीक्षा को सह सचिव के रूप में चुना गया। ईशांत जम्वाल (बीबीए) और उमेश (बीएड) को खेल प्रमुख बनाया गया, जबकि संस्कृति प्रमुख के रूप में बीबीए से प्रभात और बीएड से अक्षय को चुना गया।

अनुशासन प्रमुखों में बीबीए से वर्षा, बीसीए से कशिश, बीएड से प्रियंका और बीकॉम से कशिश शामिल हैं। साथ ही ज्योति, केतन, अमन और साक्षी को सदस्य चुना गया। अभिनव और कुनाल को मीडिया प्रमुख बनाया गया।

सभी नए चुने गए सदस्यों ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली। नए अध्यक्ष को पहाड़ी टोपी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अभिलाष ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने चुने गए प्रतिनिधियों को बधाई दी और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया ताकि महाविद्यालय का उत्थान हो सके। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया, सभी शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2020 के चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की PO Cell टीम ने 2020 के डमटाल चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी 29 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2024 में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में उप-जेल नूरपुर भेज दिया गया।

Kangra: कांगड़ा में HRTC बस के अंदर चिट्टा बरामद, कपूरथला का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांगड़ा के गग्गल में पुलिस ने HRTC बस में सवार 28 वर्षीय युवक को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कपूरथला, पंजाब का रहने वाला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।