चम्बा: बाइक टक्कर में युवती की मौ’त, 2 गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

चम्बा: शनिवार को पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर रजेरा के पास 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान बबीता कुमारी, पुत्री राजकुमार, गांव बनाड़, ग्राम पंचायत बंदला, विकास खंड मैहला के रूप में हुई है।

घायलों में 20 वर्षीय सन्नी कुमार, पुत्र महेंद्र, गांव टिपरी और सिद्धार्थ, पुत्र योगराज, मुहल्ला मुगला शामिल हैं। ये तीनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार थे और रजेरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बबीता की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। एसपी अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बबीता का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।