Himachal: छोटे गांव से बड़ी उपलब्धि, अर्की की बहू डॉ. मधु दत्त ने पीएचडी कर रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

अर्की तहसील के जालंग गांव की बहू डॉ. मधु दत्त ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, शिक्षा के प्रति समर्पण और परिवार का सहयोग हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। छोटे से गांव बैरटी में जन्मी डॉ. मधु दत्त ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से जेआरएफ के साथ पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डॉ. मधु दत्त की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों और बहुओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों ने यह संदेश दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च शिक्षा के सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी इस सफलता पर जालंग गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने डॉ. मधु दत्त को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता को पूरे अर्की क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

“मेरा चालान करने की हिम्मत कैसे हुई?” नशे में धुत अधिकारी ने पुलिस को दी पानी सप्लाई बंद करवाने की धमकी, फिर हुआ बड़ा...

हमीरपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान शराब के नशे में धुत्त एक अधिकारी ने चालान होने पर पुलिस को धमकी दी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारी और उसके साथ मौजूद एनआईटी कर्मी को हिरासत में लिया।

HRTC भर्ती में बड़ा बवाल! 50 पदों के लिए पहुंचे 2000 से ज्यादा अभ्यर्थी, हंगामे के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

हमीरपुर के भोटा बाइपास स्थित होटल में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया भारी हंगामे के बाद रद्द कर दी गई। 50 पदों के लिए 2000 से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से स्थिति बेकाबू हो गई।

हमीरपुर की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी

हमीरपुर की डॉ. शरण्या डोगरा भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गई हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनीं शरण्या की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।