Himachal: भरमौर की बेटी आन्या शर्मा ने दिल्ली में किया कमाल, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में ऊंची कूद में चौथा स्थान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के भरमौर क्षेत्र की होनहार बेटी आन्या शर्मा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नई दिल्ली में डीएवी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आन्या शर्मा ने ऊंची कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां आन्या ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आन्या शर्मा भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतराड़ी के चचियां गांव से संबंध रखती हैं और वर्तमान में डीएवी स्कूल भरमौर में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। आन्या के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं और उन्होंने बेटी की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।

उनकी इस सफलता से पूरे भरमौर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने आन्या शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आन्या की यह उपलब्धि प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।