कांगड़ा, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कांगड़ा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को मनाया जाता है और इसी अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के जरिए समाज सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में भाजपा जिला कांगड़ा की पूरी टीम के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 70 से 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तपन मन्हास, जिला महामंत्री अरुण कौशल, जिला महामंत्री अभिनव धीमान और प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के संकल्प को दोहराया। रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया गया।
रक्तदान करने वालों में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मानी देवी भी शामिल रहे।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


