Kangra: धर्मशाला में घर से गायब हुआ सोने-हीरे का कीमती बैग, 5 तोला गोल्ड सेट समेत लाखों के गहने चोरी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के सिविल लाइन क्षेत्र में घर के अंदर से सोने और हीरे के कीमती आभूषण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी की इस घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन धर्मशाला निवासी एक महिला ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 1 फरवरी 2026 को अपने ससुराल चंबा से धर्मशाला लौटी थीं। उनके पास एक बैग था, जिसमें कई कीमती आभूषण रखे हुए थे। इन आभूषणों में लगभग 5 तोला वजन का सोने का सेट, दो हीरे की अंगूठियां और एक हीरे का ब्रेसलेट शामिल था।

शिकायत के मुताबिक, महिला ने इन गहनों को घर में सुरक्षित रखने के लिए एक छोटे पाउच में रखा था। लेकिन बाद में जब उन्होंने पाउच चेक किया तो उसमें रखे सभी कीमती आभूषण गायब थे। यह चोरी की घटना 1 फरवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच की बताई जा रही है, जिससे अंदेशा है कि किसी ने घर के अंदर से ही गहनों पर हाथ साफ किया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा पुलिस के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला की टीम को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।