Himachal: हिमाचल में लग सकता है राज्यपाल शासन? भाजपा विधायक पवन काजल का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर तीखा हमला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया। पवन काजल ने दावा किया कि प्रदेश की चरमराती आर्थिक स्थिति और सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए हिमाचल में किसी भी समय राज्यपाल शासन लागू होने की संभावना बन सकती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए अभी से तैयार रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

गुरुवार को मटोर में आयोजित बैठक के दौरान काजल ने सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी सरकार ने पंचायत चुनावों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हो। इसे उन्होंने ग्रामीण संसद के अधिकारों का हनन और लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उनके अनुसार हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देना यह दर्शाता है कि सरकार जनता का सामना करने से डर रही है।

विधायक पवन काजल ने कांग्रेस सरकार पर झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासन में हिमाचल देश का पांचवां सबसे कर्जदार राज्य बन चुका है। आरडीजी ग्रांट बंद होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फोरलेन, वंदे भारत ट्रेन, एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे बड़े प्रोजेक्ट केंद्र की मोदी सरकार की देन हैं और अपनी विफलताओं के लिए केंद्र सरकार को दोष देना उचित नहीं है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।