धर्मशाला कॉलेज में एथलेटिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन: विजय और नैंसी ने जीती 1500 मीटर दौड़

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला – राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में एक दिवसीय वार्षिक एथलेटिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 1500 मीटर दौड़ में पुरुषों में विजय यादव, आकाश कुमार और यादव नारायण ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में नैंसी चौधरी, रितिका और कोमल ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि नगरोटा बगवां कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके सोनी रहे, जबकि धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया विशेष अतिथि रहे। प्राचार्य पठानिया ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने खेल भावना, धैर्य और उत्साह के महत्व पर बल दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. एसके सोनी ने छात्रों को खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित किया और बताया कि इससे समाज को कैसे लाभ होता है। उन्होंने छात्र-खिलाड़ियों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। कुल मिलाकर 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में रिडकमार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

स्मृति जम्वाल को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

इस आयोजन में बीए तृतीय वर्ष की स्मृति जम्वाल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब दिया गया। इसके अलावा नैंसी चौधरी, आशुतोष, सुशांत और हिमांशु राठी भी उत्कृष्ट एथलीट रहे। 400 मीटर रिले दौड़ में हेमांशु एंड टीम और चंपा एंड टीम विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में आशुतोष और स्मृति जम्वाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में हिमांशु राठी और नैंसी पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में सुशांत और आयुषी, ऊंची कूद में सुशांत और किरन, और शॉटपुट में अभिनव गुलेरिया और मानदेवी विजेता बने।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।