Kangra: धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ से लेकर 619 करोड़ के जू तक, कांगड़ा के विकास को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया ने गिनाईं सरकार की बड़ी योजनाएं

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ऐसे ऐतिहासिक फैसले ले रही है, जो आने वाले समय में विकास के मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और वर्ग तक पहुंचेगा।

पठानिया ने कहा कि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ (परमानेंट बेंच) स्थापित करने का प्रस्ताव विधानसभा में प्रस्तुत करना एक ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला है। इससे कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी और कुल्लू सहित निचले हिमाचल के अन्य जिलों के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए शिमला तक लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और न्याय तक उनकी पहुंच आसान बनेगी।

Advertisement​

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ बनने से निचले हिमाचल के लोगों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही न्यायिक सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल क्षेत्रीय संतुलन और जनसुविधाओं के विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में बड़े कदम

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार इसी दिशा में एक अहम कदम है।

उन्होंने बताया कि गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे के रनवे को मौजूदा 1,376 मीटर से बढ़ाकर 3,010 मीटर करने की योजना है। इससे एयरबस ए-320 जैसे बड़े विमानों के संचालन का रास्ता खुलेगा। बड़े विमानों की लैंडिंग शुरू होने से कांगड़ा घाटी, धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। देश-विदेश के पर्यटकों के लिए हवाई संपर्क बेहतर होगा और होटल कारोबार, स्थानीय व्यापार, टैक्सी ऑपरेटरों, होम-स्टे संचालकों तथा युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तार कांगड़ा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

619 करोड़ से बनेगा दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान

विधायक ने कहा कि देहरा उपमंडल के बनखंडी में करीब 619 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान भी कांगड़ा के लिए बड़ी सौगात है। लगभग 180 से 190 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाली यह परियोजना पर्यटन के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा देगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह प्राणी उद्यान कांगड़ा में पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। इससे देहरा और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के विजन को और मजबूती देगी।

300 करोड़ का ढगवार मिल्क प्लांट किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात

पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिले के ढगवार में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। इस प्लांट की शुरुआती प्रसंस्करण क्षमता प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 3 लाख लीटर प्रतिदिन किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र से कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और चंबा सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को लाभ मिलेगा। दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर व्यवस्था बनने से किसानों को अपनी उपज का उचित लाभ मिल सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पशुपालन को लाभकारी आर्थिक गतिविधि के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

जनहित के फैसलों से मजबूत होगा हिमाचल का भविष्य

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न्यायिक सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन विकास, किसानों और पशुपालकों की आर्थिक मजबूती के साथ आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर काम कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ का प्रस्ताव, कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार, बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान और ढगवार में आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट जैसी परियोजनाएं कांगड़ा के भविष्य को नई दिशा देंगी। इनका लाभ केवल कांगड़ा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हिमाचल की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, रोजगार और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिले को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि ये फैसले आने वाले वर्षों में हिमाचल की प्रगति और समृद्धि का आधार बनेंगे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के मझग्रां में पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, चंबा के दो युवक गंभीर घायल; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

शाहपुर के मझग्रां में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में चंबा के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।