Kangra: देहरा पुलिस ने डाडासीबा की ब्लाइंड चोरी का मामला 5 दिन में सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सारा सामान बरामद

Date:

--Advertisement--

देहरा, 13 नवम्बर: देहरा जिला पुलिस ने डाडासीबा क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड चोरी की गुत्थी को सिर्फ पांच दिनों में सुलझाकर सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।

एसपी देहरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 नवम्बर को गांव चनौर निवासी राजीव कौशल ने थाना डाडासीबा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया कि वह करीब दो महीने दिल्ली में रहने के बाद जब घर लौटे तो पाया कि घर से रेफ्रिजरेटर, कुर्सियां, कूलर, गैस सिलेंडर, डम्बल सेट, एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन सहित कई कीमती सामान गायब थे।

क्योंकि चोरी की घटना का सही समय और तारीख ज्ञात नहीं थी, यह मामला पुलिस के लिए एक ब्लाइंड केस बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ डाडासीबा राजकुमार के निर्देशन में एक तकनीकी टीम और एक खुफिया टीम गठित की गई।

टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान एक फुटेज में एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध नजर आए। जब संदिग्ध पुरुष का फोटो स्थानीय लोगों को दिखाया गया तो उसकी पहचान चनौर निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई।

सुराग मिलते ही वीरवार को एसडीपीओ राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शमशेर सिंह के घर पर दबिश दी। कड़ी पूछताछ में शमशेर सिंह ने चोरी की वारदात कबूल कर ली और बताया कि उसने चोरी का सारा सामान वरवाड़ा निवासी संजय सिंह को बेच दिया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संजय सिंह के घर से चोरी की गई सभी वस्तुएं बरामद कर लीं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी देहरा ने इस मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और कहा कि त्वरित कार्रवाई पुलिस की सजगता और पेशेवर दक्षता का उदाहरण है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।