Kangra: कछियारी में शाहपुर और इच्छी के दो युवक 9.96 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 13 नवम्बर: जिला कांगड़ा पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने कछियारी बाईपास रोड पर 9.96 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम बुधवार को कांगड़ा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक गाड़ी (नंबर HP01D-9375) में बैठकर नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो युवकों — शुभम कौशिक निवासी प्रई (तहसील शाहपुर) व शोभित गुलेरिया निवासी इच्छी (तहसील एवं जिला कांगड़ा) को मौके पर ही पकड़ लिया।

जांच के दौरान उनके कब्जे से 9.96 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशे की खेप कहां से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करते थे।

कांगड़ा पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे या अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नशे के व्यापार में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।