Hamirpur: गलोड़ के नवदीप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, फैंसी ड्रैस और वैज्ञानिक मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र

Date:

--Advertisement--

गलोड़ (हमीरपुर), 13 नवम्बर: हमीरपुर जिले के गलोड़ स्थित नवदीप पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय “नवदीप फेस्ट” के पहले दिन पांचवीं कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता और वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों की फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता रही। बच्चों ने देवी दुर्गा, रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी, वीर सैनिक, किसान, डॉक्टर और वैज्ञानिक जैसे प्रेरणादायक किरदारों का रूप धरकर मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनकी वेशभूषा, आत्मविश्वास और संवाद प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

छात्रों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडलों में झलकी। गणित, विज्ञान और सामाजिक विषयों पर आधारित इन मॉडलों में बादल फटने की त्वरित जानकारी देने वाला मॉडल और वाहन प्रदूषण सोखने वाला मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन प्रयोगों ने बच्चों की कल्पनाशक्ति और नवाचार की झलक पेश की।

समारोह की एक अनूठी झलक यह रही कि सभी विद्यार्थियों ने घर से लाया भोजन आपस में मिल-बांटकर खाया। इस पहल ने सामाजिक समानता, एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।

समारोह के पहले दिन पंजाब केसरी टीवी हिमाचल के प्रमुख संजीव शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने वर्मा परिवार की प्रशंसा की, जो तीन पीढ़ियों से शिक्षा सेवा में तन-मन-धन से समर्पित है।

गौरतलब है कि नवदीप पब्लिक स्कूल पिछले 37 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष मैरिट सूची में स्थान हासिल करते हैं और खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों व एनएसएस में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।