Chamba: महिला विकास अधिकारी बनकर किया साइबर फ्रॉड, लता देवी के खाते से 70,000 उड़ाए

Date:

--Advertisement--

उप तहसील तेलका की ग्राम पंचायत मौड़ा में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने खुद को महिला विकास अधिकारी बताकर ऑनलाइन ठगी की और लता देवी के बैंक खाते से ₹70,000 उड़ा लिए। पीड़िता के पति अजय कुमार, निवासी गांव अठेड़, ने बताया कि हाल ही में उनकी पत्नी लता देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को महिला विकास अधिकारी बताया।

ठग ने लता देवी से उसका बैंक अकाउंट नंबर मांगा और कहा कि सरकार द्वारा प्रसव सहायता योजना के तहत ₹3,000 उसके खाते में डाले जाएंगे। ठगों ने पहले ₹1,000 खाते में भेजकर भरोसा जीत लिया, फिर फोन कर कहा कि ₹2,000 और भेजे जाएंगे और एक लिंक शेयर किया। इसके बाद ठगों ने लता देवी से OTP मांगा, जिसे उसने साझा कर दिया। कुछ ही देर में उसके खाते से ₹70,000 निकाल लिए गए।

घटना के बाद अजय कुमार ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक डिटेल्स या OTP शेयर न करें और किसी भी सरकारी योजना की जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर विशाल नैहरिया ने उठाए सवाल, बोले- सरकार दे स्पष्ट जवाब

पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्व मंत्री, पांच बार के विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी को अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला।

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।