Himachal: दिल्ली की तरह हिमाचल के लोग भी आपदा सरकार से दुखी : जयराम ठाकुर

Date:

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की तरह हिमाचल की जनता भी मौजूदा सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो कोई नए विकास कार्य शुरू हो रहे हैं और न ही पिछली सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले झूठी गारंटियां देकर सत्ता तो हथिया ली, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी कोई गारंटी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसे ही वादे किए थे, जो पूरे नहीं हुए, और जनता ने उसे बाहर कर दिया। अब हिमाचल की जनता भी कांग्रेस सरकार की नाकामियों से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते वित्तीय संकट पर भी सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने कर्ज लिया जा रहा है, लेकिन यह पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसकी कोई पारदर्शिता नहीं है। सरकारी ट्रेजरी चार महीनों से बंद है, जिससे सरकारी ठेकेदारों के करोड़ों रुपये का भुगतान अटका हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों और बागवानों को समय पर बीज और खाद नहीं मिल रही है और सबसिडी पर मिलने वाले औजार भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की जिद के कारण प्रदेश में वित्तीय संकट लगातार गहरा रहा है।

मंडी जिले की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभी तक विकास कार्यों की समीक्षा करने तक नहीं आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोगी कल्याण समिति की बैठक तक नहीं हो रही है और लोक निर्माण विभाग व बिजली बोर्ड का कामकाज भी ठप पड़ा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस सरकार की नाकामी को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही, तो हिमाचल में कांग्रेस सरकार का हाल भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार जैसा होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।