Kangra: धर्मशाला को मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी सौगात! पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारंभ, रेरा ऑफिस भी जल्द खुलेगा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रदेश सचिवालय से वर्चुअल माध्यम के जरिए धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यालय हाल ही में शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से कांगड़ा और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें अपने काम के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के लोगों को इस नई सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की बड़ी आबादी रहती है। आयोग का कार्यालय धर्मशाला आने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा, साथ ही उन्हें आयोग की सेवाएं पहले की तुलना में अधिक आसानी और तेजी से मिल सकेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) का कार्यालय भी जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित किया है और इसी दिशा में कई सरकारी कार्यालयों को कांगड़ा स्थानांतरित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी अन्य सरकारी कार्यालयों को यहां लाने की योजना है।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिमला जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग का दर्जा दिलाने और कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष प्रभात चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए आयोग का कार्यालय धर्मशाला स्थानांतरित करने के फैसले के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कांगड़ा और आसपास के जिलों के ओबीसी समुदाय के लोगों को आयोग की सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी, सुदर्शन बबलू और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा शिमला से मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। वहीं आयोग के सदस्य राकेश चौधरी, अधिवक्ता कश्मीर सिंह भारती, राजीव राणा और उपायुक्त हेमराज बैरवा धर्मशाला से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।