Bilaspur: बिलासपुर में कबाड़ की आड़ में नशे का बड़ा खेल बेनकाब! 6,600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, डेढ़ लाख की खेप जब्त

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहतलाई में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ से लदे एक वाहन से 6,600 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद खेप की बाजार में अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार शाहतलाई पुलिस सरहयाली खड्ड पुल के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बड़सर की ओर से आ रहे वाहन (एचपी 67-8141) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर वाहन को रोक लिया। संदेह होने पर घुमारवीं के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस थाना तलाई और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कबाड़, गत्ते की पेटियों और खाली प्लास्टिक की बोतलों के नीचे छिपाकर रखी गई एक बंद गत्ते की पेटी बरामद हुई। जब पेटी खोली गई तो उसमें परैगाकैफ-300 नामक प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के 33 बॉक्स मिले। जांच में पता चला कि प्रत्येक बॉक्स में 20 स्ट्रिप और प्रत्येक स्ट्रिप में 10 कैप्सूल थे। इस तरह कुल 6,600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कबाड़ के सामान की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इसके अलावा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि घुमारवीं के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम पिछले काफी समय से प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। उनकी अगुवाई में पहले भी कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

Advertisement

ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने बताया कि सरहयाली खड्ड पुल पर कबाड़ से लदे वाहन से 33 बॉक्स प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।